रेडक्रॉस जिला कार्यालय में भोजन के पैकेट जमा कराने जाते संगठन सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज द्वारा गठित, निर्देशित एवं संचालित भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लाखों कार्यकर्ता व सदस्य विभिन्न प्रान्तों में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता की सेवा, धर्म रक्षा व राष्ट्र रक्षा के अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला यमुनानगर में भी संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने मिलकर लाकडाउन के 29वें दिन भी निशुल्क भोजन की व्यवस्था करके भोजन के 1468 पैकेट तैयार करके रैडक्रास समिति यमुनानगर के कार्यालय में जमा कराए।