रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते सीएमओ विजय दहिया और समाजसेवी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर के ब्लड बैंक में सरस्वती नगर की तीन संस्थाओं कीमत पाल चोपडा ब्लॉक समिति सदस्य, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा तथा श्री गुरू रविदास महासभा के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने सबको इस नेक कार्य के लिए रक्तदान प्रमाणपत्र देकर प्रेरित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने कहा कि इस समय विश्व कोरोना जैसी महामारी से ग्रस्त है, जिसके चलते भारत में भी लाकडाउन की स्थिती बनी हुई है। जिसके चलते सभी सुविधाओं को बन्द कर केवल स्वास्थ्य सेवाओं तथा जरूरी सेवाओं को चलाया जा रहा है। ऐसी स्थिती में मरीजों को यदि रक्त की आवश्यकता होती है तो अस्पताल के पास रक्त केवल ऐसी संस्थाओं के माध्यम से आ रहा है, जो कि मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों संस्थाओं के सहयोग से ब्लड बैंक में 38 यूनिट रक्त दान किया गया है।