फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीईओ ने परीक्षा के दौरान किया स्कूलों का निरीक्षण

Wed, 29 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी कक्षाओं की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के दौरान निदेशालय की ओर से अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने खंड सरस्वतीनगर के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्ष के साथ स्टाफ रूम, प्रयोगशाला सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ एक विद्यालयों में प्रश्न पत्रों के संदर्भ में कुछ कमी की सूचना थी, लेकिन वह व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई।
बीईओ केएस संधावा ने बताया कि विद्यालयों में इस समय सेट की परीक्षाएं चल रही हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए यह फ्लाइंग निरीक्षण किया गया। बीईओ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भांबोल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कन्हारीकलां व राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंदापुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा के संदर्भ में स्टाफ व विद्यार्थियों से बातचीत की। परीक्षाएं सभी विद्यालयों में समय पर एवं शांतिपूर्वक हुईं। कुछ एक विद्यालयों में प्रश्न पत्रों के संदर्भ में कुछ कमी की सूचना थी, लेकिन वह व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि सभी क्लस्टर हेड्स को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संबंधी विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विद्यालयों के निरीक्षण में पाया कि प्रांगण में कुछ कमरे प्रयोग की स्थिति में नहीं हैं। सभी हेड्स को तुरंत ऐसे कमरे जर्जर घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने मिड-डे-मील, रसोई प्रबंधन, सफाई, खाने बनाने की व्यवस्था, अनाज के रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें