फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एरिया सभाओं में 5-6 को लाभार्थियों का सत्यापन

Sun, 01 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी कार्यालय। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन के लाभार्थियों को सत्यापन के लिए नगर निगम की ओर से 5 और 6 फरवरी को प्रत्येक वार्ड में एरिया सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार यह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। एरिया सभाओं में की गई वेरिफिकेशन की रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर निदेशालय को भेजी जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके और भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को नगर निगम क्षेत्र में लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था। कुछ लाभार्थी अलग-अलग कारणों से सत्यापन से वंचित रह गए थे। इस पर निगम ने दोबारा 5 और 6 फरवरी को एरिया सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि यह अंतिम अवसर माना जाए, इसलिए सभी लाभार्थी अपने आधार कार्ड, पेंशन से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाता विवरण और अन्य आवश्यक कागजात साथ लेकर निर्धारित एरिया सभा में अवश्य पहुंचें। समय पर वेरिफिकेशन न होने की स्थिति में भविष्य में पेंशन या योजना लाभ रुक सकता है।
5 फरवरी को वार्ड एक में सामुदायिक केंद्र गुलाब नगर और तेली माजरा में एरिया सभा आयोजित होगी। वार्ड दो में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी, वार्ड तीन में सामुदायिक केंद्र मुकारबपुर, वार्ड चार में आर्य कन्या स्कूल बूड़िया चौक और सामुदायिक केंद्र बूड़िया में सत्यापन होगा।
वार्ड पांच में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर, वार्ड छह में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन, वार्ड सात में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 17 और सेक्टर 18 में एरिया सभाएं लगेंगी। वार्ड आठ में यमुना क्लब मॉडल टाउन, वार्ड नौ में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी, वार्ड दस में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी और त्रिमूर्ति आश्रम गली नंबर पांच आजाद नगर में सत्यापन किया जाएगा।
वहीं वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक केंद्र दड़वा, वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर और सामुदायिक केंद्र पांसरा, वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी, वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र पुराना हमीदा, वार्ड 15 में नगर निगम कार्यालय फव्वारा चौक और शिव मंदिर लाजपत नगर, वार्ड 16 में गांधी नगर पार्क, वार्ड 17 में योगा हाल कैंप पार्क और एमसी धर्मशाला मेन बाजार कैंप, वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर, वार्ड नंबर 20 में एमसी सामुदायिक केंद्र, वार्ड नंबक 21 में भगवान परशुराम धर्मशाला व पार्षद कार्यालय तथा वार्ड नंबरर 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डनपुरी में एरिया सभाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर छह को आयोजित होंगी एरिया सभा

छह फरवरी को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एरिया सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दिन वार्ड एक में सामुदायिक केंद्र भटौली, वार्ड दो में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी, वार्ड तीन में सामुदायिक केंद्र ऊधमगढ़ और मानकपुर, वार्ड चार में आर्य कन्या स्कूल बूड़िया चौक में सत्यापन होगा। वार्ड पांच में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर और सामुदायिक केंद्र भारत सेवक नगर, वार्ड छह में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन, वार्ड सात में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 17, वार्ड आठ में यमुना क्लब मॉडल टाउन, वार्ड नौ में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी और सामुदायिक केंद्र कीर्ति नगर में एरिया सभाएं लगेंगी। वार्ड 10 में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी, वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र गधौली और दड़वा, वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर, वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी, वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र और अकाली गुरुद्वारा पुराना हमीदा, वार्ड 15 में नगर निगम कार्यालय फव्वारा चौक, वार्ड 16 में गांधी नगर पार्क में, स्वर्ण जयंती पार्क लेबर कॉलोनी सत्यापन होगा। वार्ड 17 में योगा हाल कैंप पार्क, वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर, वार्ड 19 में एसडी पब्लिक स्कूल लक्ष्मी नारायण मंदिर विष्णु नगर, वार्ड 20 में एमसी सामुदायिक केंद्र, वार्ड 21 में भगवान परशुराम धर्मशाला तथा वार्ड 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डनपुरी और विवेकानंद पार्क सरोजनी कॉलोनी में सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें