फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहन की टक्कर से भिक्षुक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर भीलपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भिक्षुक की मौत हो गई। पुलिस ने पिपली माजरा के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपली माजरा के सरपंच यासीन ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह सैर करने के लिए जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर गया था। जब वह भीलपुरा बस अड्डा की तरफ जा रहा था तो रास्ते में सड़क किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसकी टांग व सिर से खून बह रहा था। आशंका है कि अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक कई दिन से उनके गांव व आसपास के गांवों में भीख मांगकर खाता था और कही भी सो जाता था। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें