फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन से पहले सरपंच पद की दावेदार महिला के घर पर दो बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में सरपंच पद के लिए नामांकन से पहले महिला के घर पर बाइक सवार दो युवकों ने पांच राउंड फायर किये। साथ ही धमकी दी कि सरपंच के चुनाव में खड़े होने पर गोली सीने में खानी पड़ेगी। फायरिंग के बाद आरोपी बाइक सवार पंजाबी में गालियां देते हुए पाबनी की तरफ फरार हो गए। वारदात से जहां ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं सहमी महिला दावेदार और उसके परिजनों ने चौधर का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने डीसी और एसपी से मिलकर परिजनों पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव बाल छप्पर निवासी लाल दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अनुराधा सरपंच पद के चुनाव की तैयारी कर रही है। गांव में 25 साल बाद सरपंच पद का चुनाव एससी रिजर्व सीट पर होना है। समर्थकों के साथ मंगलवार को उन्हें नामांकन के लिए जाना था। इसे लेकर सभी में उत्साह था। इससे पहले सोमवार की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इस दौरान वे पत्नी अनुराधा के साथ गेट के पास ही खड़े थे। तभी आरोपी बदमाशों ने उन्हें सरपंच का चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी और एक के बाद एक पांच राउंड फायर किये। गनीमत रही कि पांचों गोलियां लोहे के गेट पर लगीं। उन्होंने कहा कि अगर गेट खुला होता तो उनकी जान जा सकती थी। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। इस दौरान आरोपी बदमाश पंजाबी भाषा में उन्हें गालियां देते हुए पाबनी की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर छप्पर थाना प्रभारी जसबीर, सीआईए, सीन ऑफ क्राइम और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन की। छप्पर पुलिस ने मामले में महिला अनुराधा के पति लाल दास की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें