फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल तक नाबालिग से करता रहा दुराचार, केस

Sun, 02 Feb 2014 12:58 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी में नाबालिग से डेढ़ साल तक एक व्यक्ति दुराचार करता रहा। इस दौरान नाबालिग गर्भवती भी हुई और आरोपी ने एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात कराया।
विज्ञापन


परिजनों को घटना की जानकारी तब पता चली जब लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने लड़की से इसकी वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई। तब परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस मामले की जांच में लगी है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी काफी समय से गुमसुम रहती थी वह किसी से ठीक से बात नहीं करती थी। कई बार बेटी से वजह पूछी, लेकिन वह हर बार टाल जाती। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने कुछ समय पहले जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


उसने उसे देख लिया और रोका। इसके बाद उसने वजह पूछी। उसके बाद बेटी ने अपनी साथ हुई घटना की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि शबीर हसन नामक एक व्यक्ति ने डेढ़ साल पहले बहला फुसला कर उससे दुष्कर्म किया था। आरोप है कि किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी उसने दुराचार किया। वह डर के कारण किसी को कुछ बता नहीं सकी।

 करीब तीन महीने पहले वह गर्भवती हो गई। आरोपी उसे डरा धमकाकर अस्पताल में ले गया, जहां उसने उसका गर्भपात करवा दिया। आपबीती सुनकर पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, सिटी एसएचओ नरेंद्र राणा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें