संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन सेल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें आइडिया जनरेशन प्रतियोगिता में बीसीए फाइनल की रजनी व अश्मित प्रथम, बीबीए की हर्षिका द्वितीय, बीसीए फाइनल की रचना तथा पायल एवं बीएससी की वंशिका तृतीय रही।
इसी प्रकार एड मेकिंग में मास कॉम की रहतदीप, अंजू, पायल व खुशबू की टीम ने प्रथम, पायल, खुशबू, नेहा और वर्षा की टीम द्वितीय तथा बीएससी बीएड की जकिया और सिमरन ने तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में इकोनॉमिक्स ऑनर की मंशा प्रथम, बीएससी बी एड की पलक द्वितीय तथा बीए प्रथम की आयुषी को तृतीय रही। कॉलेज निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि उद्यमिता आज की आवश्यकता है और छात्राओं को इसके महत्व को समझना होगा ताकि वे रोजगार सृजनकर्ता बन सके। प्राचार्य डॉ. सुखविक्रि कौर ने भी सभी विजेताओं को बधाई और सम्मानित किया।