फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर शोषण का आरोप, पीएम को लिखी चिट्ठी

Sat, 10 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया उद्योग व्यापारमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल अध्यक्षता में डीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन दिया। इसमें मुख्य रूप से बैंकों द्वारा किए जा रहे शोषण को रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि आरबीआई और केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर ब्याज की दर घटाई जाती है, लेकिन बैंकों द्वारा आम व्यक्ति को इसका लाभ नही दिया जाता है। सभी बैंक केंद्र व आरबीआई के अंतर्गत आते हैं। जब आरबीआई व केंद्र सरकार द्वारा किसी बैंक से भेदभाव नहीं किया जा रहा तो अलग-अलग बैंकों द्वारा अलग अलग ब्याज दर लगाना कैसे उचित है।

बैंकों का लाभ 3-4  प्रतिशत होता है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बैंकों को निर्देशित करे कि बैंक मंदी के दौर में अपना लाभ एक प्रतिशत तक करें जिसका फायदा आम जनमानस को होगा। मंदी के समय में ब्याज दर में कटौती से व्यापारी व आम वर्ग को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ज्ञापन में सरफेसी एक्ट को भी खत्म करने की भी मांग की गई, जिससे की बैंक मैनेजरों द्वारा की जा रही मनमर्जी को विराम लग सके।  बैंकों को ये निर्देश दिया जाए की ब्याज की दर, नियम व शर्तें, सरकारी योजनाओं की जानकारी के बड़े-बड़े इश्तहार लगा कर बैंकों के मुख्य द्वार पर लगाए जाएं।

खाता खोलने की शर्तें भी दीवार पर इश्तहार लगा कर दिखाईं जाएं। इस मौके पर सन्नी गोयल, गगन कटोच, रमेश सिंधी, हैप्पी, हिमांशु मखीजा, अश्वनी तायल, आशु बंसल, घनश्याम शर्मा, सुशील ढल, विक्रम चौहान, संजय मित्तल, राकेश वर्मा, सुभाष गुप्ता, बलविंद्र सिंह नामधारी, सुखदेव सिंह नामधारी, संजीव कुमार काला, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें