फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैंक मैनेजर पर दिव्यांग से अभद्रता का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अर्जुन नगर चौकी क्षेत्र निवासी दिव्यांग ने एक बैंक के मैनेजर पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं दिव्यांग का आरोप है कि पुलिस भी आरोपी से समझौता करने का दबाव बना रही है। जब अर्जुन नगर चौकी से इंसाफ नहीं मिला तो दिव्यांग ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
अर्जुन नहर चौकी क्षेत्र के नानकपुरा कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने एसपी को सौंपे प्रार्थनापत्र में बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। कुछ दिन पहले एक बैंक मैनेजर का उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने फोन पर ही गाली गलौज की। साथ ही घर पर आकर ही जान से मारने की धमकी दी। उसने कभी भी उनके बैंक से कोई लोन नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नरेंद्र ने अर्जुन नहर चौकी पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने उलटा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया और उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। जब 15 दिन में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तो पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें