फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल विभाग में कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

Mon, 28 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी को लेकर दमकल विभाग ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। दमकल विभाग में तैनात कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही फायर स्टेशनों पर फायर टेंडर भी तैयार कर खड़े किए गए हैं।
दिवाली पर यमुनानगर जिले में जमकर आतिशबाजी होती है। जिससे आग लगने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग द्वारा अपनी तैयारियां को पुख्ता किया जा रहा है। जगाधरी और यमुनानगर दोनों ही फायर स्टेशनों पर तैयारी चल रही है। जिले में दमकल विभाग में 118 कर्मचारी तैनात हैं। जिले में 36 फायर स्टेशन हैं। खजूरी रोड, इंडस्ट्री एरिया और रादौर फायर स्टेशन यमुनानगर एफएसओ के नेतृत्व में हैं। वहां पर 24 घंटे फोर्स फायर टेंडर के साथ मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

जिले में सरस्वती नगर, सेक्टर-18, ईएसआई हॉस्पिटल के पीछे, रौदार, छछरौली, बिलासपुर, रेलवे वर्कशॉप रोड, जिंदल पार्क के पीछे स्टेडियम में स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां पर आतिशबाजी की बिक्री होगी। इन स्थानों पर भी आग से बुझाने को पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

दिवाली को देखते हुए फायर बिग्रेड ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई। सभी स्टेशनों पर फायर टेंडर के साथ कर्मचारी 24 घंटे के लिए तैनात किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। -नरेद्र सिंह, एफएसओ यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें