फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 600 जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले की सीमाओं पर चार नाके लगाए जाएंगे। वहीं, शहर में नौ नाकों से होकर लोग निकलेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं। जिला पुलिस द्वारा जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सीमाओं पर चार नाके और शहर के अंदर नौ नाके लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में करीब 600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए। 26 जनवरी को जिला के तेजली स्टेडियम में हरियाणा राज्य मंत्री रणबीर गंगवा ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिला के उप मंडल छछरौली में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, बिलासपुर में सांसद कार्तिकेय शर्मा व रादौर में वाइस चेयरमैन हरियाणा एजुकेशन काउंसिल सुरेंद्र गक्खड़ द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर व आयोजन स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थल के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात किया गया है।
जिला पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने के लिया पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किये गये। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर रहेगी पाबंदी ः पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर आयोजन स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आयोजन स्थल एरिया को धारा 144 के तहत रेड जोन घोषित कर ड्रोन अधिनियम की धारा 24 के तहत ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।
इस बारे में सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे क्षेत्र में ड्रोन, ग्लाइडर व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
होटल व धर्मशालाओं को खंगाला जा रहा ः सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने एरिया में होटलों व धर्मशालाओं में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
एसपी ने बताया कि सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अजनबी लोगों को चेक करें तथा पर्चे अजनबी जारी करें।
सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट व रेस्ट हाउस के मालिकों से मीटिंग करके उन्हें आगंतुक व्यक्तियों का पूरा ब्योरा रखने तथा उनके फोटो, पहचान पत्र आदि का रिकॉर्ड रखने बारे निर्देश दें। सभी बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, ढाबों आदि पर चेकिंग की जा रही है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें