फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलजीत सिंह को बनाया गया जिला प्रधान

Sun, 22 Nov 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मौजूद ​पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा की बैठक गुरुद्वारा हॉल में प्रांतीय प्रधान हरकेश सिंह मोहड़ी की अगुवाई में हुई। बैठक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कायमपुर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बलजीत सिंह मंधार को जिला प्रधान, छबील सिंह को जिला सचिव, हरपाल सिंह बैंस को मीडिया प्रभारी और नायब सिंह को सहसचिव नियुक्त किया गया। गुरजिंदर सिंह को यूथ प्रधान, सतविंदर सिंह चावला को शहरी प्रधान, राजविंदर कला को शहरी उपप्रधान बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हरिंदर सिंह कड़कोली को ग्रामीण प्रधान और गगनदीप सिंह भाटिया को ग्रामीण सचिव बनाया गया। जसपाल सिंह भट्टी को खंड व्यासपुर और कुलदीप सिंह सराबा को खंड साढौरा का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान जसदीप सिंह बलोली, कमलजीत खैरा, राजिंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह और बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें