फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी प्रमाणपत्र पर बलौली के सरपंच व पंच बने, डीसी ने किया बर्खास्त

Wed, 26 Apr 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। डीसी ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव जीतने वाले गांव बलौली के सरपंच व पंच को बर्खास्त कर दिया गया। फर्जी प्रमाणपत्र की शिकायत के बाद डीसी ने इसकी जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट में सरपंच व पंच के प्रमाणपत्रों को फर्जी बताया। जांच के बाद डीसी राहुल हुड्डा ने दोनों को बर्खास्त कर दिया। ग्रामीणों की ओर से इस बारे डीसी को शिकायत की गई थी। गांव बलौली के पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने सरपंच श्याम सिंह व एक पंच भारत भूषण के प्रमाणपत्र की जांच को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने कमेटी बनाकर सरपंच व पंच दोनों के प्रमाणपत्र की जांच की। जांच के दोनों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। जांच के बाद डीसी की ओर से सरपंच को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा गया। सरपंच नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर डीसी ने सरपंच श्याम सिंह व पंच भारत भूषण को बर्खास्त कर दिया। वहीं डीसी ने बर्खास्त सरपंच को आदेश दिए हैं कि वह पंचायत का रिकॉर्ड बीडीपीओ कार्यालय छछरौली में जमा करवा दें। वहीं वे दोनों भविष्य में पंचायत के किसी कार्य में हस्तक्षेप न करें।
विज्ञापन

इस बारे बर्खास्त श्याम सिंह ने कहा कि नामांकन के समय न तो नामांकन भरने वाले अधिकारी और न ही पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह ने आपत्ति जताई। उसके प्रमाणपत्र बिल्कुल सही हैं।बीडीपीओ जोगेश कुमार ने बताया कि मनमोहन की शिकायत पर वर्तमान सरपंच श्याम सिंह व पंच भारत भूषण के प्रमाणपत्र की जांच जिला शिक्षा अधिकारी से करवाई गई थी। जांच में प्रमाणपत्र मुक्त विद्यालय परिषद हरियाणा बोगस बोर्ड से जारी किए गए हैं। दोनों प्रमाणपत्र फर्जी हैं। डीसी ने दोनों बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें