फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बकरीद ः नमाज अदा कर मांगी दुआएं

Sat, 07 Jun 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाई गई। ईद को लेकर समुदाय के लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे। इसके चलते पूर्व संध्या को बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने कपड़ों, मिठाइयों व अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं शनिवार को अकीदतमंद ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज अदा की।
इस दौरान जिले की सभी ईदगाहों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अमन व चैन से अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह छह बजे से ही लोगों का ईदगाहों में पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह सात से आठ बजे तक जिले की सभी ईदगाहों में नमाज अजा कर ली गई। इस दौरान ईद को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। वहीं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने मुस्लिम बहुल इलाकों में नमाज के दौरान गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना कासिम के बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा साल के 12वें महीने धू-अल-हिज्जा की दसवीं तिथि को बनाई जाती है। यह पर्व अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। जो हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रतीक समर्पण व त्याग के चलते मनाई जाती है। इस दौरान गढ़ी रोड स्थित ईदगाह, बूड़िया चुंगी, बूड़िया, छछरौली, ससौली, रायपुर, शादीपुर, टोडरपुर, नाहरपुर, जठलाना, रादौर, ताजेवाला, कोट कलसिया, कलेसर, भूडकलां, मलिकपुर खादर, बिलासपुर, साढौरा की ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह नमाज पढ़ी गई। बकरीद के चलते तमाम शहर सहित कस्बों के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें