फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाइवुड फैक्टरी में खड़ी गाड़ी से 27 बोरी यूरिया खाद पकड़ा

Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में कृषि विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सब्सिडी पर मिलने वाली कृषि यूरिया का औद्योगिक इस्तेमाल के दौरान पकड़ा है। बूड़िया स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में खड़ी टाटा ऐस गाड़ी से 27 बैग यूरिया बरामद किए गए। आशंका है कि इस यूरिया का उपयोग प्लाइवुड उद्योग में गोंद बनाने में किया जा रहा था।
विज्ञापन

कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक बाल मुकंद ने बताया कि बूड़िया थाना के एसआई जसविंद्र सिंह ने सूचना दी थी कि एक वाहन यूरिया लादकर फैक्टरी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। जांच के दौरान यूरिया के बैग इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के पाए गए। विभाग की टीम ने मौके से यूरिया का सैंपल लिया और लोडेड गाड़ी को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, थाना बूड़िया पुलिस ने कृषि विभाग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें