फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूरजकुंड से बैग चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर

Sun, 02 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मेला में बैग चोरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखते पीड़ित। संवाद - फोटो : pinahat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सूरजकुंड सरोवर पर स्नान करने आए श्रद्धालु का बैग चोरी हो गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक युवक बैग को चोरी करता हुआ दिखा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। फुटेज में आरोपी युवक का एक साथी भी वहीं खड़ा हुआ दिख रहा है।
पंजाब के जिला संगरूर के सोनाम निवासी मनोज ने बताया कि वह परिवार के साथ कपालमोचन मेला में आया था। रविवार को वह सूरजकुंड सरोवर स्नान कर रहा था। परिवार के बाकी सदस्य कपड़े बदलने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में छह हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड व डेबिट कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। प्रशासनिक खंड में जाकर सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें सफेद रंग की टीशर्ट पहने एक युवक उनका बैग चोरी करते हुए दिख रहा है। इससे पहले वह अपने एक साथी के पास खड़ा होकर बैग पर निगरानी रख रहा था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें