यमुनानगर। भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। हांसी में बनाई गई संस्था स्किनर हॉर्स वेटरन्स का जिक्र करते हुए पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल पी एस मेहता ने कहा भारतीय वायुसेना हर क्षेत्र में युद्ध करने में सक्षम है। कोई भी चुनौती आने पर वायुसेना दुश्मन को मुहंतोड़ जवाब देखी।
उन्होंने बताया कि 1803 में तत्कालीन लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स स्किनर ने इस संस्था का गठन किया था। उन्हीं के नाम से यह संस्था आज चल रही है। मेहता ने बताया कि 222 वर्षों के इतिहास में इन पूर्व सैनिकों ने देश और विदेश में 19 युद्ध लड़े और जीते हैं। अब हर मोर्चे पर चाहे जमीनी हो चाहे आसमान हर क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी से युद्ध लड़ने में सक्षम है। सेना दूसरे देश की सीमा में घुसे बिना वहां स्टिक मार की जाती है।