फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति नहीं मिलने से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों में रोष

Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले पिछड़ा वर्ग से संबंधित विद्यार्थी सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति का तीन वर्षो से इंतजार कर रहे हैं। छात्रवृत्ति न मिलने से मेधावी बच्चों व उनके अभिभावकों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विजय कुमार, पवन कुमार, ऊषा, प्रवेश, अर्चना, कुलदीप, सौरभ ने बताया कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिले व रादौर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति के फार्म भरे हुए है। सरकार की ओर से एसएसी बच्चों की छात्रवृत्ति हर वर्ष जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीसी वर्ग के बच्चों की तीन वर्ष पहले छात्रवृत्ति जारी की गई थी। अब तक बीसी वर्ग के बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति जारी नहीं की गई। जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार जल्द से जल्द बीसी वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति जारी करे। जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें