छछरौली। इंफोर्समेंट टीम ने इब्राहिमपुर, मोहद्दीनपुर क्षेत्र में अवैध खनन में लगाए गए आधा दर्जन से ज्यादा वाहन जब्त कर लिए हैं। वहीं, दबिश के दौरान टीम को देखकर एक व्यक्ति वाहन सहित भागने में सफल रहा। इंचार्ज रोहताश ने बताया कि उन्हें कई दिन से इब्राहिमपुर, मोहद्दीनपुर, जैतपुर में अवैध खनन करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद उन्होंने टीम के साथ दबिश दी। दबिश के बाद एक एचएम, एक जेसीबी, छह डंफर पकड़े हैं। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान एक व्यक्ति डंपर लेकर फरार हो गया। फरार व्यक्ति व वाहन की तलाश की जा रही है। रोहताश ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहन यार्ड में खड़ा करवा दिए हैं। संवाद