फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीए की छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Thu, 24 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा थानाक्षेत्र में बीए की छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे बीच सड़क पर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

साढौरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का कहना है कि एक युवक पिछले दो साल से उसके परेशान कर रहा है। उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। इसकी शिकायत वह अपने परिजनों से कर चुकी है। जिसके बाद युवक के परिजनों को भी इस बाबत बताया गया। बुधवार को जब वह काॅलेज जा रही तो आरोपी युवक बाइक पर आया और उससे छेड़खानी शुरू कर दी और बीच सड़क पर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें