फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर रोड स्थित गांव पांसरा में रात कक्कड़ टिंबर प्लाईवुड फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी संचालक नितेश कक्कड़ ने बताया कि रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण मुख्य बिजली तार में आग भड़क उठी।
विज्ञापन

घटना के समय फैक्टरी में चौकीदार मुकेश और इलेक्ट्रिशियन रिंकू मौजूद थे। उन्होंने तुरंत नितेश कक्कड़ को सूचना दी। आग बुझाने के लिए मजदूरों ने फायर सिलिंडर और रेत की मदद से प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें