फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर के दो दर्जन से अधिक पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डारपुर खंड के जंगल से काटे खैर के पेड़ों के अवशेष। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

छछरौली। वन्य जीव प्राणी विभाग के डारपुर खंड के अंतर्गत मेहरनीवाला जंगल में खैर के दो दर्जन से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। इससे जंगलों की सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले भी वन्य जीव प्राणी विभाग के क्षेत्र में तीन हजार से अधिक पेड़ों की कटाई का मामला सुर्खियों में रहा था, जिसमें विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी निलंबित हुए थे। इसके बावजूद जंगलों में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे विभाग की निगरानी व्यवस्था विफल नजर आ रही है। जिन पेड़ों की कटाई हुई, उनकी जानकारी विभाग के रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं है। कटे पेड़ों के ठूंठों पर डैमेज रिपोर्ट नंबर तक अंकित नहीं हैं, जबकि सामान्य प्रक्रिया के अनुसार किसी भी अवैध कटान के बाद निरीक्षण कर पेड़ों को रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। खंड इंचार्ज नरेश ने कहा कि उन्होंने 15 दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें