फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय मॉडल स्कूल बिलासपुर में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इसका महत्व बताया। इस दौरान नारा लेखन प्रतियोगिता में गुंजन ने पहला, सांची ने दूसरा, वर्षा ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में भारत शर्मा ने पहला, कृतिका ने दूसरा व खुशी ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में एसईएमबीआर पैटर्न केआर भारद्वाज, डाॅ. अमरजीत जीव विज्ञान विभाग गुरु नानक खालसा काॅलेज व अशोक कुमार कक्कड़ अध्यक्ष सोसायटी ऑफ एन्वायरमेंट अतिथि रहे। इस दौरान अतिथियों ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयास से पृथ्वी को बचाया जा सकता है। डाॅ. अमरजीत ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ने प्रदूषण के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर सभी को आगे आकर प्रयास करना होगा। पृथ्वी को एक गृह न मानकर पवित्र स्थान व घर के समान मान कर इसकी संभाल करनी चाहिए। अशोक कक्कड़ ने बच्चों को पृथ्वी दिवस पर शपथ दिलाई। पृथ्वी दिवस को लेकर एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ स्कूल के प्रांगण से किया गया। रैली मुख्य बाजार, अग्रसेन चौक, शिव चौक, जगाधरी मार्ग से होते हुए स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान अल्का, योगेश भट्ट, मेघा अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार, राजीव ग्रोवर सहित अन्य सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें