फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में 90 हजार एमटी धान के उठान का इंतजार

Sun, 25 Oct 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में धान सुखाते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडियों में 2,81,246 मीट्रिक टन (एमटी) धान पहुंच चुका है, जिसमें से 2,58,597 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। वहीं, खरीदे गए धान में से 1,93,513 मीट्रिक टन का उठान हुआ है, जो कुल खरीद का 74.83 प्रतिशत है।
करीब 90 हजार मीट्रिक टन धान अभी मंडियों में उठान का इंतजार कर रहा है। रविवार को अवकाश के कारण धान की खरीद नहीं होगी। इस दौरान मंडियों से केवल धान का उठान किया जाएगा। शनिवार को खरीद कार्य तेजी से पूरा करने के लिए सुबह से ही मंडियों में धान की आवक अधिक रही।
विज्ञापन

डीएफएससी नितिश सिंगला ने बताया कि जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम की ओर से धान की खरीद की जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 82,448 मीट्रिक टन, हैफेड ने 67,947 मीट्रिक टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 43,117 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन

सरस्वतीनगर मंडी में सबसे अधिक खरीद
विभागीय आंकड़ों के अनुसार सरस्वतीनगर अनाज मंडी में सबसे अधिक 62,347 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जगाधरी मंडी में 44,835 मीट्रिक टन, रादौर में 38,711 मीट्रिक टन, व्यासपुर में 31,490 मीट्रिक टन और छछरौली मंडी में 26,156 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके अलावा साढौरा मंडी में 23,106 मीट्रिक टन, प्रतापनगर में 20,894 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 10,569 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 9,854 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 6,546 मीट्रिक टन, खारवन में 3,605 मीट्रिक टन, जठलाना में 2,827 मीट्रिक टन और यमुनानगर मंडी में 302 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

जगाधरी अनाज मंडी में धान सुखाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें