फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल महाकुंभ के कार्यक्रम का इंतजार

Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल महाकुंभ के तहत होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीख का खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार है। खेल विभाग की ओर से अभी तक प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। अभी विभाग इसकी तैयारी करने में जुटा है। तैयारी होने के बाद इसकी तिथि घोषित की जाएगी।
खेल महाकुंभ के लिए जिले से करीब 300 खिलाड़ियों और टीमों का चयन किया गया है। प्रदेशस्तरीय मुकाबले प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कराए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी सुबह और शाम मैदान में पसीना बहा रहे हैं। अभ्यास के चलते उनका अधिकांश समय खेल मैदान में ही बीत रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को उम्मीद है कि जल्द ही विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, ताकि वे अपने मुकाबलों की तारीख और स्थान के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 30 खेल शामिल हैं। इसके लिए जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को ट्रायल लिया गया था।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि अभी विभाग की ओर से खेल महाकुंभ की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता की तिथि जारी नहीं की गई है। यह सभी प्रतियोगिताएं प्रदेश के विभिन्न जिलों में करवाई जानी है। इसके लिए विभाग की ओर से खेल मैदान व अन्य बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जल्द ही इसकी तिथि जारी कर दी जाएगी। खिलाड़ियों को निदेशालय और जिला विभाग की ओर से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल में 300 खिलाड़ी हुए थे चयनित
खेल विभाग की ओर से आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, थ्रोबॉल, हॉकी, बेसबॉल, कराटे, टेबल टेनिस, तैराकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, महिला हॉकी, लॉन टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, शूटिंग, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, जूडो, रोइंग, कैनोइंग, नेटबॉल, वॉलीबॉल के ट्रायल लिए गए थे। ट्रायल में विभिन्न खेलों में 300 खिलाड़ियों और टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें