फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवियेश ने बैडमिंटन में चमकाया नाम

Sat, 17 Jan 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अवियेश कांबोज। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में लोगों ने समय बिताने के लिए कई तरह की गतिविधियों के साथ खेल खेले। इसी दौर में शहर के गोबिंदपुरा निवासी अवियेश कांबोज ने भी बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उस दौरान केवल मौज-मस्ती के लिए शुरू किए खेल में अब अवियेश बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका रहा है।
अवियेश शहर के एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी में 11वीं का छात्र है। वह बैडमिंटन में जिला, राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका है। अवियेश ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने परिवार के साथ सदस्यों के साथ केवल समय बिताने के लिए बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान कुछ करने को ज्यादा था नहीं तो वह इसमें ही अपना समय लगाता था। धीरे-धीरे उसका खेल बेहतर होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद स्थिति सामान्य हुई परंतु उसका बैडमिंटन से उसका लगाव बढ़ गया। स्कूल के बाद वह अधिकांश समय बैडमिंटन को देने लगा। स्कूल में जब खेल शिक्षक ने उन्हें देखा तो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसडी पब्लिक स्कूल में डॉ. भूपिंद्र सिंह ने उन्हें प्रेरित किया और वह स्कूल की प्रतियोगिता में भाग लेने लगा। खेल में कामयाबी मिली तो इंटर स्कूल सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की और कामयाबी मिलती गई। अवियेश ने बताया कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में खेलना और देश के लिए पदक जीता है। इसी लक्ष्य को लेकर वह तैयारी कर रहा है।
ये हैं उपलब्धियां

स्कूल गर्वमेंट फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स में जिला चैंपियन स्वर्ण पदक।

जिला चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

सांसद खेल प्रतियोगिता खंड स्तर पर स्वर्ण पदक।

सांसद खेल प्रतियोगिता जिलास्तर पर स्वर्ण पदक।

2024-25 नेशनल रैंकिंग खेल में पंचकूला का तीसरे चरण क्वालीफाई किया।

आंबेडकर अकादमी सहारनपुर टूर्नामेंट रजत पदक।

जिमखाना में ओपन स्टेट जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन में रजत पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें