आश्रय गृह में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के सदस्यों ने गांव मघरपुर (सरस्वतीनगर) स्थित नी आसरे दा आसरा आश्रय गृह में शुक्रवार को सेवा कार्य किया। एसोसिएशन के करीब 40 सदस्यों ने 75 इंच का एलईडी टीवी, साबुन, सर्फ, बिस्किट, फिनाइल सहित एक दिन के भोजन की राशि भेंट की। एसोसिएशन के सर्कल सचिव एसपी कांबोज ने बताया कि यह सेवा कार्य पूर्णतः स्वैच्छिक है और इसमें किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं ली जाती। यह सेवा केवल समर्पण और मानवता की भावना से निरंतर जारी है, जहां कोई अपेक्षा नहीं रखी जाती। संवाद