फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टैंकर की टक्कर से ऑटो पलटा, बुुजुर्ग की गई जान

Mon, 04 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब सात बजे उस समय हुआ जब दूध ले जा रहे टैंकर ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो असंतुलित होकर पास खड़ी बाइक पर पलट गया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई।
गांव टीन का माजरा निवासी गुरविंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी को बस स्टैंड छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान वह अपने परिचित गांव महलांवाली निवासी परमजीत के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर बातचीत करने लगा। तभी जगाधरी बस स्टैंड की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ऑटो पलटकर उनकी मोटरसाइकिल पर गिर गया और दोनों उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान 65 वर्षीय परमजीत की मौत हो गई। गुरविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरविंद्र के पैर, बाजू और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और टैंकर को भी थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें