फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, सात घायल

Fri, 10 Apr 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के खिजराबाद क्षेत्र में हाफिजपुर मोड़ के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार सात लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव शहजादवाला निवासी ऑटो चालक नरेशपाल ने पुलिस को बताया कि वह छह सवारियां लेकर व्यासपुर रोड होते हुए गांव बरोली माजरा जा रहा था। हाफिजपुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक नरेशपाल समेत सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में रहमान, रिहाना, समर, दानिस, आसिफा और गुलसफा शामिल हैं। सभी बरोली माजरा के निवासी बताए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल रहमान और रिहाना को गंभीर हालत के चलते जीएमसीएच अस्पताल चंडीगढ़ भेजा गया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग गया। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें