व्यासपुर। खंड के गांव चंदाखेड़ी में अवैध कॉलोनी में किए जा रहे निर्माण कार्य को डीटीपी की टीम ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। चार एकड़ में बनी इस कॉलोनी में कच्ची सड़कों व नींवों को तोड़ा गया। नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि वैध काॅलोनी में किए गए निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई जिला प्रशासन की सहायता से की गई। नायब तहसीलदार व्यासपुर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। मौके पर थाना प्रबंधक, राज्य प्रवर्तन ब्यूरो यमुनानगर अपने दल बल सहित तोड़-फोड़ के दौरान मौके पर उपस्थित रहे। संवाद