फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्रोल पंप पर देसी कट्टे के बल पर लूट का प्रयास, लोगों ने दबोच की छित्तर परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिनदहाड़े महिंद्रा पेट्रोल पंप पर नकाबपोश व्यक्ति ने सेल्समैन से देसी कट्टे के बल पर कैश को लूटने का प्रयास किया गया। बदमाश ने सेल्समैन से जबरन बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन सेल्समैन ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत वहां जमा हो गए और उसे दबोच लिया गया। लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। वहीं पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति को अपने साथ ले गई। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी मां बीमार है उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने यह कदम उठा लिया और इस कदम का अब पछतावा भी हो रहा है।
पुलिस को दिये बयान में आजाद नगर निवासी दया प्रकाश ने बताया कि लगभग 15 साल से महिंद्रा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। दोपहर पौने चार बजे वह पेट्रोल पंप पर किसी वाहन में तेल डाल रहा था। इसी दौरान अचानक नकाबपोश एक बदमाश वहां आया और कट्टा निकाल दिखाना शुरू कर दिया और गोली मार देने की धमकी देकर उससे बैग छीनने का प्रयास करने लगा। पहले तो वह डर गया, उसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग और पंप के अन्य कर्मचारी तुरंत वहां आ गए और बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
दो माह पहले हुई थी इसी पंप पर लूट की वारदात
दो माह पहले आठ जुलाई को इसी महिंद्रा पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात हुई थी। उस समय बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले सेल्समैन से 30 रुपये का पेट्रोल डलवाया था, उसके बाद जब वे चलने लगे तो उन्होंने वहां लगे सेल्समैन रामकुमार से सात हजार रुपये छीन कर फरार हो गए थे। इन दोनों बदमाशों को बाद में पुलिस ने ट्रेस कर दबोच लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें