क्रिश्चन अस्पताल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी कर प्रयास किया। लेकिन चोर अंदर नहीं घुस पाए। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब नेशनल बैंक क्रिश्चिन अस्पताल की शाखा प्रबंधक मनप्रीत कौर ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार शाम को वह बैंक को बंद करके घर चले गए थे। सुबह बैंक पहुंचे तो बैंक की खिड़की की ग्रिल गैस कटर से काटी हुई थी, लेकिन बैंक के अंदर सब कुछ सही सलामत था। चोरों ने केवल बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया। वे अंदर नहीं घुस पाए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।