पीओ स्टाफ की टीम ने चेक बाउंस मामले में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज राजपाल ने बताया कि उन्होंने भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया। इस टीम ने चेक बाउंस के मामले में भगोड़े आरोपी संत नगर निवासी जसवीर सिंह व रेलवे कॉलोनी निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। संवाद