फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ में जगाधरी की युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती से शिक्षा विभाग के पंचकूला स्थित एजी (अकाउंटेंट जनरल) कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने चंडीगढ़ में दुष्कर्म का प्रयास किया। यह आरोप लगाते हुए युवती ने महिला थाने में शिकायत दी। घटनास्थल चंडीगढ़ होने के चलते महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
शिकायत में थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की युवती ने बताया कि मां शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं, जिनका वर्ष-2020 में देहांत हो गया था। मां के देहांत के बाद वह निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर की नौकरी करने लगी थी। जून-2021 में फैमिली डिपेंडेंट पेंशन के लिए चंडीगढ़ गई।
विज्ञापन

यहां शिक्षा विभाग के एजी (अकाउंटेंट जनरल) कार्यालय में कार्यरत संदीप मेहरा से मुलाकात हुई, उसे पेंशन लगवाने के लिए दस्तावेज दिए। इस दौरान संदीप ने मोबाइल नंबर भी ले लिया और कहा कि जब फाइल आगे बढ़ेगी, वह फोन कर सूचना देगा। इसी बहाने से संदीप ने कई बार कॉल किए। एक दिन संदीप ने कॉल पर कहा कि वह दोस्ती करना चाहता है। उसने दोस्ती करने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद भी वह दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। 22 मार्च 2022 में संदीप ने मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन कराने के बहाने चंडीगढ़ बुलाया, जहां सुखना लेक के पास सुनसान जगह पर लेकर गया। यहां संदीप कार में ही अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी और दुष्कर्म का प्रयास किया।
किसी तरह उससे बचकर आई। इसके बाद संदीप ने फिर से मिलने का दबाव बनाया, जब उससे मिलने चंडीगढ़ गई तो उसने फिर से उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने बताया कि इस बारे में लोकलाज के चलते किसी से कुछ नहीं बताया। बाद में संदीप की हरकतों से परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर अपराध संख्या जीरो पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

घटना चंडीगढ़ में हुई है। शिकायत लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले को जांच के लिए चंडीगढ़ ट्रांसफरकर दिया गया है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई चंडीगढ़ की पुलिस करेगी।

- शीलावंती, प्रभारी, महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें