ब्रेजा कार में आए दो लड़कों ने घर के बाहर खड़ी 12 वर्षीय किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। वहां खड़ी किशोरी की मां ने यह देखते ही शोर मचा दिया। जिस पर वहां अन्य लोग एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी किशोरी को वहीं छोड़ कर वहां से फरार हो गए।थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई के नजदीक रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 20 मार्च की रात घर के बाहर खड़ी थी। कुछ ही दूरी पर उसकी मां खड़ी थी। तभी वहां पर एक ब्रेजा कार आई जिसमें दो युवक बैठे थे। दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को जबरन कार में बिठाकर उसके अपहरण का प्रयास किया। उसकी पत्नी ने यह देखा तो तुरंत शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।