फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेज से प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास

Mon, 30 Nov 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गांव तेजली में प्लॉट पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 हुडा जगाधरी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर की राजा राम गली निवासी रविंद्र चौधरी ने शिकायत में बताया कि गांव तेजली में प्लॉट को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि जोगेंद्र सिंह ने अन्य के साथ मिलकर प्लॉट पर अपना हक जताने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करते हुए प्लॉट पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास किया गया। जब उसने आरोपियों की इस कार्रवाई का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे उसे अपनी जान का खतरा होने की आशंका है। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-17 जगाधरी थाना पुलिस ने जोगेंद्र सिंह, तरसेम, महेंद्र सिंह, सतीश कुमार और बलकार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि जांच मेंविवादित प्लॉट से संबंधित दस्तावेज की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें