फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस कर्मचारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, कूद कर बचाई जान

Sun, 05 Apr 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुना नदी पार उत्तर प्रदेश में स्थित जिले की घोड़ो पिपली पुलिस चौकी पुलिस द्वारा अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली का चालक चौकी से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मी को भी कुचल कर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी ने रास्ते में खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बू़ड़िया थाना क्षेत्र की चौकी घोड़ो पीपली यमुना नदी पार उत्तर प्रदेश में स्थित है।
विज्ञापन

बू़ड़िया थाना क्षेत्र की चौकी पर तैनात सिटी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने खनन सामग्री से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा था। इनमें से दो ट्रालियों को चौकी के अंदर खड़ा कर दिया। वहीं तीसरे ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी के बाहरही खड़ा किया हुआ था। ट्रैक्टर को बाहर खड़ा करके वह चौकी के अंदर जरूरी कागजात लेने के लिए चले गए। इसी दौरान बाहर खड़े किए गए ट्रैक्टर के चालक ने अचानक स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर चलने की आवाज सुनकर वह मौके पर गए। उसने देखा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक वहां से भागने का प्रयास कर रहा है। वहां से भागने के दौरान आरोपी ने रास्ते में खड़ी एक बाइक को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वह ट्रैक्टर को रोकने के लिए उसके आगे आए तो चालक ने उस पर भी चढ़ाने का प्रयास किया। समय रहते वहां से एक तरफ कूद कर उन्होंने खुद को बचाया। आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें