फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुल्हन काे कार रोक कर अगवा करने का प्रयास

Thu, 06 Mar 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के एक क्षेत्र में हुई शादी के बाद विदा हुई युवती की डोली को दो युवकों ने रोक लिया। इन युवकों ने दुल्हन को अगवा करने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने डोली वाली कार पर हमला कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक उसकी चचेरी बहन का पीछा करता था लेकिन वह उसका विरोध करती थी। इस संबंध में गांव में एक बार पंचायत भी हुई थी। युवक ने बताया कि उसकी बहन की तीन मार्च को शादी थी। विदाई के बाद वह दूल्हे के साथ कार में जा रही थी। जैसे ही वे कुछ दूर पहुंचे तो गांव का वह युवक अपने साथी के साथ कार से वहां पर पहुंच गया। युवक ने डोली वाली कार को रुकवा लिया और दुल्हन को कार से खींचने का प्रयास किया। इसी बीच चालक ने कार को वहां से निकाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने बीयर की बोतल से कार पर हमला कर दिया।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। एसएचओ सदर थाना जगाधरी तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें