गांव धौलरा में डंपर की टक्कर से पलटी बुलेरो गाड़ी।संवाद
रादौर(यमुनानगर)। मिट्टी लदे डंपर चालक ने शुक्रवार अलसुबह कुरुक्षेत्र के मोटर व्हीकल ऑफिसर विजय कुमार की गाड़ी को टक्कर मारकर पलट दिया। उन्होंने कुचलकर जान से मारने की कोशिश भी की। घटना गांव धौलरा में निर्माणाधीन शामली-अंबाला रोड पर हुई। इस अधिकारी ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने मौके से घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया।
मोटर व्हीकल ऑफिसर विजय कुमार ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार अलसुबह चार बजे लाडवा-रादौर रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर को रुकवाया। डंपर का वजन कराने के लिए विभाग के कर्मचारी पवन कुमार को डंपर में बैठा दिया। तभी कुछ देर बाद कुछ लोग बोलेरो में आए और मिट्टी से लदे डंपर में बैठ गए। वाहन को रादौर की ओर ले जाने लगे। उन्होंने बोलेरो से डंपर का पीछा किया। मिट्टी से लदे डंपर को चालक ने गांव धौलरा में बन रहे शामली-अंबाला रोड पर चढ़ा दिया। यहां डंपर का पीछा कर उसे रुकवाने का प्रयास किया, पर डंपर चालक ने उनकी बोलेरो को टक्कर मारकर पलट दिया। उन्हें कुचलने की कोशिश की। इसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें गहरी चोटें आईं।
वर्जन-
मोटर व्हीकल ऑफिसर विजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह राणा, प्रभारी, थाना रादौर।
-