यमुनानगर। एक परिवार पर देर रात को नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने मकान पर पथराव भी किया। जिससे मकान के खिड़की दरवाजे टूट गए। बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पूरे वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज भी कब्जे में ली है। जगाधरी थाना भारत सेवक नगर काॅलोनी निवासी देवराज भोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की रात को अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। देर रात को किसी ने मकान पर ईंट फेंकी। ईंट दरवाजे में लगी। जिससे उनकी आंख खुल गई। इसी बीच बाहर से कुछ नकाबपोश घर के आंगन में पहुंच गए। वह दरवाजों पर ईंटें, डंडे व तलवारें मारने लगे। जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती। हमलावर भाग निकले। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। संवादत