फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने मुंशी पर फायरिंग की, गोली नहीं लगी तो रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली के गांव जटेहड़ी के पास दो कार सवार पांच युवकों ने मुंशी पर फायरिंग कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। गोली मुंशी के कान के पास से निकल कर गई। निशाना चूकने के बाद आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। एरिया में काम करने की रंजिश को लेकर यह जानलेवा हमला होना बताया जा रहा है। घायल का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकाया था कि यह उसका एरिया है। उसके एरिया में काम करना बंद कर दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जटेहड़ी निवासी विक्रम ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काठवाला निवासी परमजीत सिंह के पास मुंशी के तौर पर कार्य करता है। वे वाहनों में मिट्टी भराई का कार्य करते हैं। जिसमें वह उनके वाहनों की रखरखाव के लिए मुंशी के तौर पर कार्य करता है। छछरौली निवासी टिंकू पहलवान भी मिट्टी का कार्य करता है। टिंकू पहलवान ने पहले कहीं बाहर धमकाते हुए कहा कि या तो इस एरिया में काम करना बंद कर दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। बीती 13 सितंबर को वह बिलासपुर निवासी अशोक से जटहेडी बस स्टैंड पर पैसे लेने गया था। उसने अशोक से 10000 रुपये लिए हुए थे। पैसे लेने के बाद वह वापस जटहेड़ी की तरफ आ रहा था तो रास्ते में सड़क पर दो कारों में टिंकू पहलवान अपने 8-10 साथियों के साथ खड़ा था। आरोपियों ने उसे रोक लिया। टिंकू पहलवान ने रुकते ही उसके ऊपर पिस्टल से फायर किया। जो कि उसके कान के पास से गुजर गया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उसके साथी शाहजहांपुर निवासी राजा, छछरौली निवासी लक्की, गंजा, मलिकपुर खादर निवासी विक्की व अन्य ने मिलकर लोहे की रॉड से उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी टांगों और बाजू में गंभीर चोटें लग रही हैं। उसे अधमरा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने फोन करके परमजीत को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और उसे वहां से घायल अवस्था में उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
जांच अधिकारी राजपाल एसआई ने बताया कि मारपीट में घायल विक्रम के बयानों पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें