फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर पकड़ने के लिए रेकी करने गए ठेकेदार के कारिंदे को रॉड से किया घायल

विज्ञापन
attack - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी की शांति कॉलोनी में सूकर पकड़ने के लिए रेकी करने गए ठेकेदार व उसके कारिंदे पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। ठेकेदार ने भाग कर जान बचाई, जबकि आरोपियों ने कारिंदे पर रॉड व तेजधार हथियार से वारकर बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट में कारिंदे की टांगों व हाथों पर गहरी चोटें लगी है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल के ब्यान लेने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी रामपाल ने बताया कि उसे नगर निगम द्वारा शहर से आवारा सुअरों को पकड़ने के कार्य का ठेका अलाट किया हुआ है। मंगलवार सुबह वो और उसकेे कारिंदा पंजाब के लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह जगाधरी की शांति कॉलोनी में सुअरों को पकड़ने के लिए रेकी करने गए थे। तभी वहां पर बाल्मिकी बस्ती निवासी विशाल उर्फ माडल, संयम व अन्य युवक हाथों में रॉड (लोहे के पाइप) व तेजधार हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने आते ही उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान उसने वहां से भाग कर जान बचाई। जबकि उसका कारिंदा कुलदीप आरोपियों के चंगुल में फंस गया। आरोपियों ने उसपर रॉड व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी टांगों व हाथों में वार किए। जिससे उसकी हाथ व पांव में फ्रेक्चर व गंभीर चोटें आई है। इसके बाद आरोपी उसे सिविल अस्पताल में फेंककर चले गए। जाते समय आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर आगे से वहां नजर भी आए तो तुम्हें जान से मार देंगे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
बुड़िया चौंकी इंचार्ज राजपाल का कहना है कि शांति कॉलोनी में हुई मारपीट की उन्हें जानकारी है। अभी घायल के ब्यान लेने बाकी है। घायल के ब्यान लेने के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी कर दी जाएगी। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें