फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के ऊपर से जेल के अंदर फेंका मोबाइलों से भरा पैकेट, सात मोबाइल व दो चार्जर मिले

विज्ञापन
crime - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच कैदियों के पास मोबाइल पहुंच रहे है। जेल के बाहर से बदमाश दीवारों के ऊपर से ही कैदियों के पास मोबाइल पहुंचा रहे है। जून माह में भी खेतों के रास्ते अज्ञात ने दीवार के ऊपर से जेल के अंदर मोबाइल से भरा पैकेट फेंका था। वहीं अब फिर जिला जेल में बाहर से किसी ने दीवार के ऊपर से मोबाइलों से भरा पैकेट फेंक दिया। सुबह जांच पर निकले जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को यह पैकेट ब्रुज नंबर एक के पास पड़ा मिला। पैकेट से सात मोबाइल व दो चार्जर मिले। पुलिस ने मोबाइलों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रमेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह छह बजे के करीब वह जिला जेल में नियमित जांच कर रहे थे। जब वह जेल के ब्रुज संख्या एक के नजदीक पहुंचे तो यहां उन्हें एक पैकेट पड़ा हुआ मिला। जब उन्होंने उसे उठाकर जांच की तो उसके अंदर मोबाइल भरे हुए मिले। जांच करने पर पैकेट से सात मोबाइल फोन व दो चार्जर मिले। इन मोबाइल फोन में तीन मोबाइल फोन काले रंग, एक मोबाइल फोन नीले रंग और दो माबाइल फोन सफेद रंग व एक मोबाइल फोन काले रंग का नोकिया का बरामद हुआ है। उन्होंने इस संबंध में जेल में बंद कैदियों से पूछताछ की। मगर मोबाइल किसके हैं और वहां कैसे पहुंचे के बारे में पता नहीं चला। डिप्टी सुपरिटेंडेंट रमेश के अनुसार यह मोबाइल जेल के बाहर से किसी ने दीवार के ऊपर से अंदर फेंके है। जब उन्होंने बाहर जाकर जांच की तो आरोपी को कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी ने कैदियों को पहुंचाने के लिए मोबाइल अंदर फेंके। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें