फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेकिंग के लिए पहुंची बिजली निगम टीम पर हमला

Mon, 13 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली चेकिंग करने के लिए पहुंची निगम की टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। व्यक्ति ने टीम के साथ अभद्रता की। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिजली निगम के सब डिवीजन अधिकारी अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम गांव टीन का माजरा में चेकिंग करने के लिए गई थी। जब निगम की टीम गुरमिंदर के घर पर चेकिंग कर रही थी तो इस दौरान गुरमिंदर ने कुंडी लगाकर बिजली की चोरी कर रहा था। निगम की टीम ने बिजली चोरी की वीडियो बनाया और घर का लोड चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुरमिंदर मौके पर पहुंच गया और बिजली निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी ने टीम को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी गुरमिंदर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, टीम के साथ मारपीट करने की कोशिश करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें