यमुनानगर। दुकान में घुसकर दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में गांव खारवन निवासी अश्वनी ने बताया कि उसकी गांव कुलपुर में दुकान है। पांच नवंबर को उसका सचिन, भूरा, अमर व कुलदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी दुकान में घुसकर उसे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद