फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजधार हथियार से युवक पर हमला, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कनीपला गांव के सचिन पर आरोपियों ने तेजधार हथियारों व डंडों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने साढौरा के सागर उर्फ माडी, विशाल सैनी, साहिल आहूजा, गोल्डी राणा, लक्ष्मी व ज्ञानी के अलावा भोगपुर के साहिल पंडित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एसएचओ प्रमोद के अनुसार घायल सचिन ने शिकायत में बताया कि 16 नवंबर की रात को वह भोजन करने के बाद शिव मंदिर के पास सैर कर रहा था। इसी दौरान सागर ने उसे फोन करके उसके दोस्त विक्की के बारे में पूछा। सचिन की ओर से विक्की के बारे में जानकारी न होने की बात कहते ही थोड़ी देर में सागर, साहिल पंडित, विशाल सैनी, साहिल आहूजा, गोल्डी राणा, लक्ष्मी व ज्ञानी के अलावा कुछ अन्य लड़के आठ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजधार हथियारों के अलावा डंडे व रॉड से लैंस इन युवकों ने सचिन को विक्की का हमदर्द होने की बात कहते हुए उस पर हमला कर दिया। इन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से सचिन के सिर, टांग व बाजू पर कई बार हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद सचिन को अधमरा देखकर हथियारों सहित वहां से फरार हो गए। सचिन के परिजनों ने उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें