फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, छह लोग नामजद

Thu, 02 May 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रंजिश के चलते छह लोगों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


कमालपुर निवासी दलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पड़ोसी वेद प्रकाश उससे 2012 से रंजिश रखता है। रंजिश के चलते वेद प्रकाश ने उस पर जानलेवा हमला किया था। उस समय आरोपी पर धारा 308 के तहत केस दर्ज हुआ था। मगर गांव में हुई पंचायत में आरोपी ने अपनी गलती मान ली थी और उसने केस वापस ले लिया था। मगर इसके बाद से भी आरोपी उससे व उसके परिवार से रंजिश रखे हुआ था।
दलीप सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को उसका भतीजा उदम ट्रैक्टर लेकर खेतों में जा रहा था। इस दौरान आरोपी वेद प्रकाश ने अपने परिवार के सदस्यों अकिंत, जय प्रकाश, गोपाल, वंश व मोनू ने उदम को गली में पकड़ लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनका ट्रैक्टर भी तोड़ दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने अपने भतीजे को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें