फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में हुई मारपीट के बाद आसपास के लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बाइकों पर सवार होकर आए 15-20 युवकों ने डंडों और तेजधार हथियारों से रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 252 बी में रह रहे रेलवे कर्मी निर्मल सिंह पर हमला कर दिया। हमलावर निर्मल सिंह को अधमरा कर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासियों ने बताया कि निर्मल सिंह जगाधरी वर्कशॉप में कैरेज शॉप सीआर-7 पर कर्मचारी है। शाम सवा आठ बजे वह अपने आवास के सामने टहल रहे थे। तभी 8-10 बाइकों पर सवार होकर 15-20 लड़के आए। उनके हाथों में डंडे व तेजधार हथियार थे। हमलावरों को देखकर निर्मल सिंह घर के अंदर चले गए। निर्मल सिंह के घर के पास आकर पहले आरोपियों ने आसपास देखा। इसके बाद निर्मल सिंह को घर में घुस गए और उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपियों ने उसपर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें निर्मल सिंह बुरी तरह घायल हो गए। निर्मल सिंह का अधमरा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल निर्मल को गंभीर हालत में गाबा अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। फर्कपुर थाना के एसआई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल अभी ब्यान देने की हालत में नहीं है। ब्यान लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें