जगाधरी के अंसल टाउन निवासी याजविंद्र कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। राजेंद्र ने दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले राजेश कुमार पर आरोप लगाया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अंसल टाउन निवासी याजविंद्र कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जुलाई को वह घर पर था। इस दौरान उसके मोबाइल पर रोहिणी दिल्ली निवासी राजेश कुमार का फोन आया। आरोपी फोन पर उसके साथ बहस करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद आरोपी ने फोन काट दिया मगर उसके कुछ दिन बाद फिर से आरोपी ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। याजविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चार अगस्त तक उसे फोन कर परेशान करता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई कंवल का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है।